Kolkata Doctor Case: 'डीन समेत सभी अधिकारी से इस्तीफा लें'- प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने की मांग | ABP NEWS
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 12 Aug 2024 07:40 PM (IST)
देशभर में रेजिडेंट डॉक्टर्स के प्रदर्शन के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रदर्शन में शामिल डॉक्टर आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर महिला डॉक्टर की रेप के बाद बेरहमी से हत्या के बाद सुरक्षा और न्याय की मांग कर रहे हैं.इस प्रदर्शन में दिल्ली के सभी अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर शामिल हैं. डॉक्टर्स ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है, जिसमें सुरक्षा और न्याय की मांग शामिल है. इसको लेकर सोमवार (12 अगस्त) की सुबह से ही रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं. देश व्यापी इस हड़ताल में दिल्ली सहित पूरे देश के अस्पताल शामिल हैं. इस हड़ताल को कई हजार डॉक्टर्स समर्थन कर रहे हैं. रेसिडेंट डॉक्टर्स के हड़ताल पर जाने से अस्पताल में सेवाओं और मरीजों पर भी सोमवार को असर पड़ता दिखा.