जानिए आखिर क्यों Gyanvapi की कार्रवाई शुरू होते ही वादी ने केस वापस लेने का फैसला किया ?
ABP Live | 08 May 2022 04:09 PM (IST)

विश्व वैदिक सनातन संघ की ओर से ज्ञानवापी मस्जिद के ख़िलाफ़ दायर मामलों के लीगल हेड एड. शिवम् गौर ने कहा कि जितेंद्र सिंह बिसेन ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि किस मुक़दमे की वापसी होगी, क्योंकि उनकी देखरेख में कुल छह मुक़दमे लड़े जा रहे हैं। यह तो मोदी-योगी और भाजपा नेताओं से पूछा जाना चाहिए कि आख़िर वो व्यक्ति जो बिना भय के इन मुक़दमों को लड़ रहा है, वो बैकफुट पर क्यों आ गया? हरिशंकर जैन के साथ मतभेद को लेकर जो बातें कही जा रही हैं, उनमें दम नहीं है। जितेंद्र बिसेन और हरिशंकर जैन एक सिक्के के दो पहलू हैं। बहुत सारी चीज़ें कल स्पष्ट होंगी कि कौन सा केस वापस लिया जाएगा