जानिए Sachin Pilot कांग्रेस से क्यों चल रहे नाराज?
ABP News Bureau | 12 Jun 2021 12:11 PM (IST)

राजस्थान में सचिन पायलट और अशोक गहलोत गुट के बीच विवाद सुलझाने की कोशिशें तेज हो गयी हैं. इसकी कमान प्रियंका गांधी को सौंपी गई है. प्रियंका ने सचिन पायलट से बात भी की है. प्रियंका गांधी से बातचीत के बाद सचिन पायलट आज दिल्ली पहुंच चुके हैं. वह दिल्ली में 2 दिन तक रहेंगे. आज उनके सोनिया गांधी से मिलने की संभावना है.