जानें क्यों किया गया Noida SSP Vaibhav Krishna को सस्पेंड
ABP News Bureau | 09 Jan 2020 06:20 PM (IST)

विवादों में घिरे नोएडा के एसएसपी वैभव कृष्ण को सस्पेंड कर दिया गया है. पिछले कई दिनों से नोएडा के एसएसपी विवाद की वजह से सुर्खियों थे, पिछले दिनों एक महिला से चैट का वीडियो भी वायरल हुआ था जिसे वैभव कृष्ण ने फर्जी बताया था और केस भी दर्ज करवाया था. इसी वीडियो को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नोएडा के एसएसपी ने ट्रांसफर पोस्टिंग में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए थे लेकिन अब फॉरेंसिक रिपोर्ट में एसएसपी के चैट वाले वीडियो को सही पाया गया है और इसे एक अधिकारी के आचरण के खिलाफ माना गया है और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है.