जानिए Shahrukh Khan के घर Mannat क्यों गई थी NCB?
ABP News Bureau | 21 Oct 2021 02:23 PM (IST)

ड्रग्स केस की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख के घर 'मन्नत' पहुंची और ऑर्थर जेल में बंद आर्यन खान से जुड़ी जानकारी मांगी है. शाहरुख खान की मैनेजर पूजा को मन्नत में एक नोटिस एनसीबी की तरफ से दिया गया है. इस नोटिस में आर्यन के एजुकेशन समेत अन्य चीजों से जुड़े डॉक्यूमेंट्स परिवार से मांगे गए हैं.