दुनिया के सामने क्यों नहीं आ रहा Taliban का 'आका' Akhundzada?
ABP News Bureau | 01 Sep 2021 08:01 AM (IST)

तालिबानी राज में आतंक की कठपुतलियां नचाने की कमान जिसके हाथ में है वो अब तक सामने नहीं आया. तालिबान का सुप्रीम कमांडर हेबतुल्लाह अखुंदजादा अब तक सिर्फ तस्वीरों में ही नजर आया है. तालिबान के सुप्रीम कमांडर की दो तस्वीरें ही अब तक दुनिया के सामने आई है. पहली तस्वीर 2015 की है, और दूसरी 2021 की. इसके अलावा न तो अखुंदजादा की किसी ने आज तक आवाज सुनी, न ही उसका वीडियो देखा है. सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि दुनिया भर में अपने बदलने का ढिंढोरा पीट रहा तालिबान, अखुंदजादा के सवाल पर टालमटोल ही कर रहा है.