Power Crisis: देश में बिजली संकट और कोयले की कमी को लेकर जानिए सरकार ने क्या कुछ कहा है?
ABP News Bureau | 10 Oct 2021 09:35 PM (IST)

देश में कोयले की कमी और बिजली संकट की खबरों पर सरकार ने कहा है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका निराधार है. केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि उन्होंने देश में कोयला उत्पादन और आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की है. उन्होंने कहा कि वे सभी देशवासियों को आश्वासन देते हैं कि देश में बिजली आपूर्ति में बाधा आने का कोई खतरा नहीं है.