ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे करनी पहुंची टीम में कौन-कौन शामिल है, जानिए
ABP News Bureau | 14 May 2022 12:11 PM (IST)

सर्वे की टीम सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर मस्जिद परिसर में पहुंची. इस टीम के साथ कैमरे भी साथ थे. सर्वे की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी हो रही है. इस टीम में 52 लोग हैं. वाराणसी के डीएम और पुलिस कमिश्नर भी साथ मौजूद हैं. फिर टीम तहखाने की तरफ बढ़ी. तहखाना जंजीरों और तालों से जड़ा हुआ था तो ऐसे में साफ नहीं हो पाया है कि इसके ताले को तोड़ा गया या फिर चाबियों से खोला गया है. तहखाना इतना गंदा पड़ा हुआ था कि इसमें घुसा नहीं जा सकता था तो पहले इसकी साफ सफाई कराई गई.