UP में आ रहे हैं Yogi या Akhilesh? थोड़ी देर में आने वाले हैं ABP Cvoter Exit Poll के आंकड़े
ABP News Bureau | 07 Mar 2022 05:55 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव सात चरणों में हुए मतदान के बाद सोमवार को समाप्त हो गए. अब सभी को 10 मार्च का इंतजार है जिस दिन ईवीएम में पड़े वोट राजनीतिक दलों और उसके नेताओं का भविष्य तय करेंगे. मौजूदा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस (Congress), समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने प्रमुखता से हिस्सा लिया. करीब 3 दशक बाद कांग्रेस हर सीट पर चुनाव लड़ी और जनता से अहम वादे किए.