Rahul Gandhi समेत किन-किन कांग्रेस नेताओं के ट्विटर अकाउंट हैं लॉक और क्यों?
ABP News Bureau | 12 Aug 2021 09:51 PM (IST)

ट्विटर इंडिया की ओर से कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को लॉक कर दिया गया है. ट्विटर ने ये कदम ऐसे समय उठाया है जब चार दिन पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का अकाउंट भी कंपनी ने लॉक कर दिया था. पार्टी का अकाउंट लॉक करने के बाद अब ट्विटर इंडिया ने एबीपी न्यूज़ को बताया है कि यह कार्रवाई इसलिए की गई है क्योंकि कांग्रेस के हैंडल ने कंपनी के नियमों का उल्लघंन किया था.