ब्लड ग्रुप बताएगा कोरोना होगा या नहीं, स्टडी में खुलासा
ABP News Bureau | 01 Dec 2021 11:29 PM (IST)

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में एक रिसर्च की गयी है, और रिसर्च के जो नतीजे आए हैं वो हैरान करने वाले हैं. डॉक्टर्स ने पाया है कि कुछ खास ब्लड ग्रुप वाले लोगों पर कोरोना वायरस का असर जल्दी होता है, जबकि कुछ ब्लड ग्रुप ऐसे हैं, जिन्हें कोरोना होने की संभावना कम है.