PM Modi के 'लाल टोपी' वाले बयान और लखनऊ में धारा 144 बढ़ाने पर जानिए क्या बोले Sanjay Singh?
ABP News Bureau | 08 Dec 2021 04:02 PM (IST)

लखनऊ में धारा 144 लगाने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा कि खुद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री रैलियां कर रहे हैं और दूसरे लोगों के ऊपर अंकुश लगाने के लिए इस तरीके के आदेश जारी किए जा रहे हैं. अगर आदेश जारी हो रहा है तो उसका पालन सबको करना चाहिए.
पीएम मोदी के लाल टोपी वाले बयान पर उन्होंने कहा मुझे तो डर है कि कभी यह लो लाल किले को काला किला न बना दे और प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल से इस तरीके का बयान निश्चित तौर पर नहीं होना चाहिए था.