Kashmir में कब थमेगी 'टारगेट किलिंग'? Salman Nizami बोले- सिर्फ पंडितों की हत्या नहीं हुई, मुस्लिम..
ABP News Bureau | 16 Aug 2022 07:15 PM (IST)

कल पूरे देश ने आन बान और शान के साथ 15 अगस्त पर आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया .. कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर घर तिरंगा लहराया .. दिल फख्र से भर गया जब हिन्दुस्तान को जख्म देने वाले आतंकियों के घर पर भी तिरंगा शान से लहराया गया. लेकिन 16 अगस्त यानी आज, दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर एक बार फिर वो खबर आई जिसने मन गुस्से से भर दिया .. सुनील कुमार भट्ट और उनके भाई पिंटू पर उन्ही के सेब के बगान में आतंकियों ने अटैक कर दिया