Farm Laws वापसी के एलान के बाद आंदोलन खत्म करने को लेकर Rakesh Tikait ने रखी शर्त, जानें क्या कहा
ABP News Bureau | 19 Nov 2021 04:54 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र के नाम संबोधन में पिछले करीब एक साल से विवादों में घिरे तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा कर दी. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि पांच दशक के अपने सार्वजनिक जीवन में मैंने किसानों की मुश्किलों, चुनौतियों को बहुत करीब से अनुभव किया है.