जानिए UP की जनसंख्या नियंत्रण नीति के ड्राफ्ट में क्या है? CM Yogi कल जारी करेंगे नई जनसंख्या नीति
ABP News Bureau | 10 Jul 2021 11:25 AM (IST)

यूपी की योगी सरकार रविवार 11 जुलाई को प्रदेश की नई जनसंख्या नीति जारी करेगी. सरकार कल विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर 2021-30 के लिए जनसंख्या नियंत्रण पर अपनी नई नीति का अनावरण करेगी. मुख्यमंत्री ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए समुदाय केंद्रित दृष्टिकोण का आह्वान किया है ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें और राज्य का समुचित विकास हो सके.