Aryan Khan Case : आर्यन की जमानत का NCB ने किया विरोध, High Court में 38 पेज का दायर किया हलफनामा
ABP News Bureau | 26 Oct 2021 02:30 PM (IST)

मुंबई ड्रग्स केस में गिरफ्तार बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है. आर्यन की जमानत का विरोध करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कहा कि इससे केस की जांच प्रभावित हो सकती है. एनसीबी ने 38 पेज का हलफनामा दायर किया है. इस मामले में पैरवी पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी कर रहे हैं. बॉम्बे हाईकोर्ट में जस्टिस सांबरे की बेंच मामले की सुनवाई कर रही है.