आलाकमान को Navjot Singh Sidhu पर भरोसा नहीं ? जानें क्या है सिद्धू के 'Hit Wicket' होने का राज ?
ABP News Bureau | 10 Oct 2021 08:37 PM (IST)

सियासत भी कभी-कभी क्रिकेट की तरह पल-पल रंग बदलती है. कभी कुछ बड़े आसमानी शाट्स मैच का रुख बदलते हैं तो कभी विकेट चटकाकर पासा पलट दिया जाता है. पंजाब में पिछले कुछ समय से ऐसा ही सियासी क्रिकेट क्लाईमेक्स से पहले खेला जा रहा है. कभी नवजोत सिंह सिद्धू को मिली पार्टी की अगुवाई तो कैप्टन अमरिंदर की हुई विदाई और रुसवाई भी. अब नाइटवाचमैन बनाकर भेजे गए चरणजीत सिंह चन्नी को सत्ता की मलाई मिली, दलित कार्ड का बड़ा ट्रंप कार्ड खेल कांग्रेस ने बिखरती पारी संवारने की कोशिश की.