जानिए आज CWC की बैठक में क्या-कुछ हुआ? Sonia Gandhi क्या बोलीं?
ABP News Bureau | 16 Oct 2021 02:16 PM (IST)

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने लखीमपुर खीरी की घटना का हवाला देते हुए कहा कि इससे किसान आंदोलन को लेकर बीजेपी की सोच का पता चलता है. कांग्रेस ने शनिवार सुबह 10 बजे से सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाई थी. बैठक में दिग्विजय सिंह को छोड़कर लगभग सभी नेता शामिल हुए.