Lakhimpur Kheri मामले में आज Supreme Court में सुनवाई के दौरान क्या कुछ हुआ, जानिए याचिकाकर्ता वकील से
ABP News Bureau | 08 Nov 2021 03:24 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा से जुड़े मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व जज रंजीत सिंह या राकेश कुमार को जांच का जिम्मा दिया जा सकता है. वह देखेंगे कि तीनों केस में चार्जशीट दाखिल हो. अब मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी.