ABP News C Voter Survey: UP में BJP वहीं, Akhilesh की सपा को मिली बढ़त, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
ABP News Bureau | 12 Dec 2021 08:20 AM (IST)
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है. हर किसी के जुबान पर बस यही सवाल तैर रहा है कि आखिर यूपी का सरताज कौन होगा? आखिर जनता अपना मत किसे देगी? सभी पार्टियां इस वक्त वोटरों को अपने पक्ष में लुभाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही हैं. इस बीच एबीपी न्यूज़ ने सी-वोटर के साथ मिलकर यूपी चुनाव पर सर्वे किया है.