Delhi pollution : एक्सपर्ट से जानिए वायु प्रदूषण से बचने के टिप्स | AQI | pollution
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 06 Nov 2023 09:46 AM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर से अभी तक राहत नहीं मिली है. स्थिति दिन पर दिन बिगड़ती ही जा रही है. पिछले कुछ सालों में देश की राजधानी दिल्ली अक्तूबर-नवंबर के महीनों में गैस चैंबर बनती रही है। इस समय पर हवा की गुणवत्ता बताने वाला वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'खतरनाक' श्रेणी में बना रहता है जिससे लोगों के बीमार होने का भी खतरा बना रहता है.