Priyanka Gandhi Varanasi Rally: जानिए प्रियंका गांधी की रैली का पूरा कार्यक्रम, कैसी हैं तैयारियां?
ABP News Bureau | 10 Oct 2021 10:47 AM (IST)

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में 'किसान न्याय रैली' के जरिये लखीमपुर कांड को लेकर गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग करेंगी. वाराणसी के जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में होने वाली रैली से पहले वो बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगी. जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में प्रियंका की रैली है. प्रियंका सुबह 11 बजे के करीब वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगी. वहां से 11 बजकर 45 मिनट पर वो काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगी और 12 बजे के करीब मां दुर्गा मंदिर पहुंचेंगी. वहां से 1 बजे के करीब वो रैली के लिए जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान पहुंचेंगी.