Nancy Pelosi Taiwan Visit : जानें क्या है Nancy Pelosi के Taiwan पहुंचने के मायने
ABP News Bureau | 02 Aug 2022 09:53 PM (IST)

चीन की धमकियों के बीच अमेरिका (America) की हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi) ताइवान (Taiwan) पहुंच गई हैं. 22 प्लेन ने उनको एस्कॉर्ट किया है. उनके दौरे को लेकर चीन (China) ने अमेरिका को चेतावनी दे रखी है कि अगर नैंसी पेलोसी ताइवान गईं तो अंजाम अच्छा नहीं होगा. इन धमकियों के बावजूद स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान पहुंच गई हैं. ये 25 वर्षों में किसी वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी द्वारा ताइवान की पहली यात्रा है.