PM Modi का मंत्र, बनाएगा जीत का तंत्र...जानें आज के 'महामंथन' की बड़ी बातें
ABP News Bureau | 07 Nov 2021 10:05 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया. इस दौराना उन्होंने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है. पीएम ने कहा इस कोरोना काल में कार्यकर्ताओं ने सेवा की नई संस्कृति की शुरुआत की है. पीएम मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से सामान्य जन के मन के विश्वास का सेतु बनने का आह्वान किया और कहा कि देश की राजनीति में पार्टी ने आज जो मुकाम हासिल किया है, उसका बहुत बड़ा कारण जनता से उसका जुड़ाव ही रहा है.