छात्रों से digitally जुड़ने के लिए Karnataka के टीचर की बेहतरीन पहल, जानें Tree Top House की खासियत
ABP News Bureau | 29 Jun 2021 07:59 PM (IST)

कोरोना वायरस महामारी के चलते बहुत चीजें बाधित हुई हैं. इनमें से एक थी बच्चों की पढ़ाई. जहां शहरों में बच्चे ऑनलाइन क्लास ले पा रहे थे... आदिवासी और गांव के बच्चे स्लो इंटरनेट के चक्कर में फंसे हुए थे. ऐसी ही कहानी है कोडगु जिले के मुल्लूर गांव की. यहां एक स्कूल शिक्षक ने अपने छात्रों के साथ डिजिटल जुड़ने और COVID-19 महामारी के दौरान उनकी शिक्षा की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए एक शानदार समाधान निकाला है