जानिए भारत में ISIS Khorasan की कितनी मौजूदगी है ?
ABP News Bureau | 01 Sep 2021 09:44 AM (IST)

तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद पाकिस्तान की बांछें खिली हुई हैं लेकिन ये हिंदुस्तान के लिए बड़ी चिंता का सबब है. ISIS का खुरासान मॉडल की जड़े भी दरअसल पाकिस्तान से ही जुड़ी हुई हैं. ISIS-K के मुखिया का नाम है- असलम फारूकी... जो पाकिस्तान के खैबरपख्तूनख्वा प्रांत का रहने वाला है और पहले लश्कर - ए- तैयबा से जुड़ा हुआ था. फारूकी अब तक अफगानिस्तान की बगराम जेल में बंद था जिसे तालिबानियों ने रिहा कर दिया और रिहा होते ही उसने काबुल एयरपोर्ट पर खूनी साजिश को अंजाम दे दिया.