एक साल में कितनी महंगी हो गयी जिंदगी ? क्या सरकार कुछ नहीं करेगी ? | Ghanti Bajao
ABP News Bureau | 28 Mar 2022 10:50 PM (IST)

आज घंटी बजाओ में बात होगी उस महंगाई की जो चुनाव के पहले तक तो राजनीतिक पार्टियों के लिए मुद्दा होती है लेकिन वोट की दरकार खत्म होते ही जनता को महंगाई की भट्टी में झुलसने के लिए छोड़ दिया जाता है. आज स्थिति ये है कि पेट्रोल डीजल के जो दाम चुनाव तक स्थिर रहे, आज लगभग हर रोज उसमें इजाफा हो रहा है. खाने पीने से लेकर कहीं आना जाना सब महंगा लेकिन जो इस पर अंकुश लगाने के जिम्मेदार है वो बेपरवाह मालूम पड़ते हैं.