जानिए देश में अब तक कहां-कहां और कितने लोग Omicron Variant से संक्रमित?
ABP News Bureau | 05 Dec 2021 11:06 PM (IST)

राजस्थान के जयपुर में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के नौ मामले सामने आए हैं. दक्षिण अफ्रीका से लौटे चार लोगों में ओमिक्रोन वेरिएंट मिला है, उन चारों लोगों को आरयूएचएस में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा इन लोगों के संपर्क में आने वाले पांच और लोगों में भी ओमिक्रोन वेरिएंट की पुष्टि हुई है. इन नए मामलों के साथ ही अब देश में इस वेरिएंट से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 21 तक पहुंच गई है. चिकित्सा सचिव वैभव गालरिया ने बताया कि संक्रमित लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग से नौ लोगों के कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.