जानें भारत में कैसे पैर पसार रहा Corona, यूपी तक पहुंची दहशत | Namaste Bharat part 2
ABP News Bureau | 04 Mar 2020 11:27 AM (IST)

चीन के वुहान से आया कोरोना वायरस अब भारत भी पहुंच चुका है. भारत में अब तक 6 मामले सामने आए हैं. छठा मामला आगरा से सामने आया है. इससे पहले नोएडा का एक शख्स जो इटली से आया था. वो संक्रमित पाया गया था. यूपी के नोएडा के स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र के पिता कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. जिसके बाद नोएडा के दो स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया. तो वहीं 6ठा मामला आगरा से सामने आया है. आगरा में कोरोना वायरस को लेकर 13 लोगो के सेम्पल लिए गए. जिन 6 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है.