Atishi Marlena से जानें क्या है 'Happiness Curriculum', जिसे देखने आएंगी Melania Trump
ABP News Bureau | 20 Feb 2020 09:00 PM (IST)

Melania Trump दिल्ली स्कूलों में चलने वाली हैप्पीनेस करिकुलम को देखने आएंगी. इसे लेकर Atishi Marlena से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आज की शिक्षा प्रणाली में सबसे बड़ा सवाल है कि हम बच्चों को अंग्रेजी, हिंदी, गणित तो पढ़ा देते हैं लेकिन क्या उस शिक्षा से एक अच्छा और समझदार इंसान दे पा रहे हैं या नहीं! इसी से हैप्पीनेस करिकुलम की शुरुआत हुई.