Sandeep Chaudhary: बंगाल में बीजेपी को इसबार कितनी सीटें मिलेंगी वरिष्ठ पत्रकारों से जानिए | ABP
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 28 May 2024 09:11 PM (IST)
लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण से पहले पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार (28 मई) को पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे. पीएम मोदी ने बारासात में टीएमसी पर निशाना साधा. बंगाल में 1 जून को 9 सीटों पर वोटिंग होनी है. इसमें कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर की सीट शामिल हैं. ये टीएमसी के सीट बहुत जरूरी है. इस दिन जादवपुर, दम दम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर में मतदान होंगे. वोटिंग से पहले बंगाल की सियासत गरमाई हुई है... इसीलिए संदीप चौधरी का आज का सीधा सवाल है- बीजेपी की अंगड़ाई…दीदी के अस्तित्व की लड़ाई? बंगाल में कौन दंगे फैलाएगा..कौन बांग्लादेश बनाएगा?