BMC के एडिशनल कमिश्नर से जानिए- मुंबई में वैक्सीनेशन में सबसे बड़ी चुनौती क्या है?
ABP News Bureau | 22 May 2021 12:25 PM (IST)

देश की आर्थिक राजधानी माने जाने वाले मुंबई को अगर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की डोज मिल जाए, तो बीएमसी 60 दिनों के भीतर पूरे शहर की जनता को वैक्सीन लगा सकती है. मुंबई की 1 करोड़ 25 लाख आबादी को वैक्सीनेट करने के लिए बीएमसी ने अपना रोडमैप तैयार कर लिया है. बीएमसी के एडिशनल मुंसिपल कमिश्नर सुरेश काकानी ने एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में अपनी योजना की जानकारी दी है.