Vijay Factor में जानें पूर्वी दिल्ली की चुनावी नब्ज ! कौन बनेगा दिल्ली का किंग?
ABP News Bureau | 09 Jan 2020 10:09 PM (IST)

दिल्ली पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट है. अस्सी के दशक में जब यहां कचरा डालना शुरु हुआ था तो तय किया गया था कि उंचाई बीस फुट होगी लेकिन अब तो दिल्ली हाई कोर्ट तक ने कह दिया है कि उंचाई कुतुब मीनार को पार कर गयी है. कचरे के या पहाड़ सियासी बेरुखी की पूरी कहानी बयां करता है. ये पहाड़ तीस पैंतीस सालों से सभी दलों के घोषणा पत्र में शामिल रहा है लेकिन इसका कद घटने के बजाए बढ़ता ही गया है. और नतीजा ये हुआ कि इलाके की जमीन की कीमत कम हो गई.