CDS Bipin Rawat Death : जानें हादसे पर इस वक्त का Update | Masterstroke
ABP News Bureau | 08 Dec 2021 10:26 PM (IST)

तमिलनाडु के कुन्नूर में वायुसेना का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की मौत हो गई है. हेलिकॉप्टर में 14 लोग सवार थे, जिसमें से सिर्फ ग्रुप कैप्टन वरुन सिंह ही जीवित हैं. उनका इलाज चल रहा है. इस घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमाम विपक्षी नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है.