आधे घंटे की देरी बंगाल के मुख्य सचिव को पड़ी महंगी; अभी और बढ़ेगी PM और CM के बीच तकरार?
ABP News Bureau | 29 May 2021 11:46 AM (IST)

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अल्पन बंदोपाध्याय पर केंद्र सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है. बंगाल सरकार से तबादला करते हुए उन्हें 31 मई को सुबह 10:00 बजे तक भारत सरकार के डीओपीटी में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है. साथ राज्य सरकार को उन्हें तत्काल प्रभाव से रिलीव करने को कहा गया है. उनकी अगली पोस्टिंग कहां होगी, फिलहाल ये तय नहीं.