Arvind Kejriwal के राजनीतिक सफर के बारे में जानिए इस स्पेशल रिपोर्ट में
ABP News Bureau | 12 Feb 2020 01:42 PM (IST)

आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में अरविंद केजरीवाल को नेता चुना गया है. अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाए जाने के प्रस्ताव का सभी विधायकों ने एकमत से समर्थन किया. केजरीवाल 16 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे. केजरीवाल ने पहले दो बार भी रामलीला मैदान में ही शपथ ली है.