KK Death : हो गया KK के पार्थिव शरीर का पोस्ट-माॅर्टम
ABP News Bureau | 01 Jun 2022 04:30 PM (IST)

केके कोलकाता (Kolkata) के एक कॉलेज में आयोजित समारोह में परफॉर्मेंस देने के लिए पहुंचे थे. कार्यक्रम में लाइव शो के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई. करीब एक घंटे तक गाने के बाद केके वापस अपने होटल पहुंचे और गिर पड़े. जिसके बाद केके को दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन अस्पताल में इलाज से पहले ही केके की मौत हो गई.