KK Death : पोस्ट-मॉर्टम रिपोर्ट से हुआ नया खुलासा, CPR से बच सकती थी KK की जान
ABP News Bureau | 02 Jun 2022 11:04 AM (IST)

मशहूर सिंगर केके की मौत के बाद अब मुंबई में उनका अंतिम संस्कार होने जा रहा है. उनकी मौत को लेकर कई सवाल उठे थे, लेकिन अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक थी. पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान केके की तबीयत बिगड़ी थी. जिसके कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई. केके के निधन पर पीएम मोदी समेत देश और दुनिया की कई हस्तियों ने ट्वीट किए और उन्हें अपने-अपने तरीके से याद किया.