किसान आंदोलन: 7 महीने में कई राउंड की बीतचीत के बाद भी क्यों नहीं निकला हल?
ABP News Bureau | 26 Jun 2021 07:03 PM (IST)

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसानों के आंदोलन को सात महीने हो चुके हैं, लेकिन अभी तक इस मामले का हल नहीं निकल पाया है. इसी को लेकर शनिवार को देश के कई राज्यों में किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. हरियाणा और पंजाब में बड़ी संख्या में किसान इस आंदोलन में हिस्सा ले रहे हैं.