Kiran Choudhry और Shruti Choudhry BJP में हुईं शामिल, Congress पर साधा जमकर निशाना
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 19 Jun 2024 12:10 PM (IST)
Kiran Choudhry और Shruti Choudhry BJP में हुईं शामिल, Congress पर साधा जमकर निशाना हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा भेज दिया है. ईमेल के जरिए दोनों ने अपना इस्तीफा सौंपा है. माना जाता है कि बेटी श्रुति चौधरी को लोकसभा टिकट नहीं मिलने से किरण चौधरी कांग्रेस से नाराज हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान भी ऐसी अटकलें लगी थीं कि किरण चौधरी बीजेपी का दामन थामन सकती हैं. हालांकि, उन्होंने इन अटकलों को तब खारिज कर दिया था लेकिन आज वो बीजेपी में शामिल हो गई हैं.