Kashmir : Shopian हत्याकांड से कश्मीरी पंडितों में दहशत, घाटी के पंडितों पर खतरे का दावा
ABP News Bureau | 16 Aug 2022 06:13 PM (IST)
आतंकियों ने दो कश्मीरी पंडित भाइयों पर आज अंधाधुंध फायरिंग की। आतंकियों की गोलीबारी में सुनील कुमार भट्ट की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे भाई पिंटू कुमार की हालत गंभीर है, उनका अस्पताल में इलाज जारी है. आतंकियों ने दोनों कश्मीरी पंडितों पर उस वक्त हमला किया जब दोनों भाई सेब के बागान में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि फायरिंग से पहले आंतकियों ने दोनों भाई का नाम पूछा और फिर गोली चलाई