Key highlights: 21 दिन के लॉकडाउन से जुड़ी पीएम मोदी के भाषण की खास बातें
ABP News Bureau | 24 Mar 2020 09:12 PM (IST)

पीएम मोदी ने कहा कि मेरी आपसे प्रार्थना है कि आप इस समय देश में जहां भी हैं, वहीं रहें. अभी के हालात को देखते हुए, देश में ये लॉकडाउन 21 दिन का होगा. पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग इस गलतफहमी में हैं कि social distancing केवल बीमार लोगों के लिए आवश्यक है. ये सोचना सही नहीं. social distancing हर नागरिक के लिए है, हर परिवार के लिए है, परिवार के हर सदस्य के लिए है.