उन्होंने ऐसा क्यों किया, मेरी समझ से परे है- पत्रकार से Teni की बदसलूकी पर बोले Keshav Prasad Maurya
ABP News Bureau | 16 Dec 2021 04:43 PM (IST)
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय टेनी को लेकर विपक्ष जहां केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेर रहा है. वहीं इस मुद्दे पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पत्रकार के साथ इस प्रकार के व्यवहार की कोई जरूरत नहीं थी. यह मेरी समझ से परे है. सवाल करना चाहिए पर इंसान की स्थिति को समझते हुए. अगर उन्होंने कुछ किया है तो वो स्पष्टीकरण देंगे. टेनी का मुद्दा यूपी विधानसभा का नहीं है. जांच रिपोर्ट न्यायालय के पास जानी है. भाजपा जो काम करती है वो देश प्रदेश के जनता के हित में करती है. हम 300 से ज़्यादा सीट जीतेंगे. गुंडा राज माफिया राज की तरफ कोई नहीं जाएगा.