Kerala NIA Raid: NIA के छापे के बाद केरल के कई इलाकों में PFI का प्रदर्शन
ABP News Bureau | 22 Sep 2022 10:06 AM (IST)

10 राज्यों में NIA और ED की छापे मारी चल रही है. अकेले केरल में 50 जगहों पर NIA की छापेमारी हो रही है. छापेमारी के दौरान देशभर में PFI के 100 कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, पीएफआई के लोगों को केरल, कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दिल्ली, यूपी, एमपी और महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है.