Kerala CM P.Vijayan ने CAA के खिलाफ देशव्यापी मोर्चा बनाने के लिए उठाया ये कदम
ABP News Bureau | 03 Jan 2020 06:33 PM (IST)

नागरिकता संशोधन क़ानून के ख़िलाफ़ केरल के मुख्यमंत्री ने देशव्यापी मोर्चा बनाने की शुरुआत की है. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने CAA को लेकर 11 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखी है. इनमें आंध्र प्रदेश, बिहार और ओडिशा के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं. चिट्ठी में केरल के सीएम ने ये अपील की है कि जो नागरिकता क़ानून के विरोध में हैं वो अपने राज्य में इसके ख़िलाफ़ केरल की तरह प्रस्ताव पास करें. केरल विधानसभा ने CAA के ख़िलाफ़ प्रस्ताव पास कर क़ानून को रद्द करने की मांग की है.