पाकिस्तान कल जंग छेड़ देगा और वो हमसे पूछेंगे- दिल्ली ने बम बनाया क्या?- Kejriwal का केंद्र पर तंज
ABP News Bureau | 26 May 2021 01:54 PM (IST)

दिल्ली में वैक्सीन की कमी को लेकर आज सीएम केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब केंद्र के पास वैक्सीनेशन की जिम्मेदारी है तो वो हमें वैक्सीन उपलब्ध कराए. केंद्र ने वैक्सीनेशन राज्यों पर छोड़ दिया है. केजरीवाल ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इस समय तो हालत ऐसी हो गई है कि पाकिस्तान कल युद्ध छेड़ देगा तो केंद्र राज्यों से पूछेगी कि- दिल्ली वालों ने बम बनाया क्या? यूपी वालों ने टैंकर बनाया क्या?