Arvind Kejriwal Resigns Update: केजरीवाल का 'कुर्सी-त्याग'...खुलेगा किसका भाग्य ? Breaking News
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 15 Sep 2024 10:32 PM (IST)

सीएम पद से दो दिन बाद इस्तीफा...इलेक्शन कमीशन से नंवबर में चुनाव कराने की अपील...जनता की अदालत में ईमानदारी वाला दांव...और भी कई बातें..जो अरविंद केजरीवाल की ओर से कहीं गईं...जिस पर दिल्ली का सियासी पारा हाई है. दिल्ली की सियासत 360 डिग्री पर घूम गई है...कल तक दिल्ली में शराब घोटाले को लेकर दंगल छिड़ा था...अब चर्चा है...कि केजरीवाल के इस्तीफे के बाद दिल्ली का सीएम कौन होगा? चर्चा में कई नाम है...एक नाम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का भी है...सवाल है...क्या अरविंद केजरीवाल लालू यादव के नक्श-ए-कदम पर आगे बढ़ेंगे? या फिर कोई दूसरा रास्ता चुनेंगे?