केजरीवाल ने गलती से खुद को CM बताया, केजरीवाल आज भी CM हैं ?
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 12 Jan 2025 11:01 PM (IST)
वैसे तो दिल्ली में CM कौन बनेगा और किसका बनेगा..ये 5 फरवरी की वोटिंग और 8 फरवरी के नतीजों से तय होगा। ..लेकिन आज की ख़बर हम यहां से शुरू करेंगे कि अभी..इस वक्त दिल्ली का CM कौन है..आतिशी हैं या केजरीवाल ने कुर्सी छोड़ी ही नहीं थी? राजनीति में अक्सर ऐसी ज़ुबानी दुर्घटनाएं हो जाती हैं, फिर सफाई दी जाती है कि ज़ुबान फिसल गई होगी. लेकिन केजरीवाल ने आज खुद को सिटिंग CM बता दिया...तो पार्टी या उन्होंने ही खंडन भी नहीं किया। कथित शराब घोटाले में जेल जाने के बाद केजरीवाल ने कुर्सी छोड़ी थी..तभी से आरोप लग रहे थे कि आतिशी तो डमी हैं, असली CM वही बने हुए हैं..।