'केजरीवाल का एक ही मकसद- Advertisement, Advertisement, Advertisement...'- Sambit Patra
ABP News Bureau | 23 Apr 2021 08:37 PM (IST)

देश में ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार मचा है. चारों तरफ से दर्द और बेबसी की तस्वीर आने का सिलसिला जारी है. इसके समाधान के लिए आज सुबह से प्रधानमंत्री ने कई बैठकें की. एक अधिकारियों के साथ थी, एक ऑक्सीजन निर्माताओं और एक कोरोना प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ. पीएम जब मुख्यमंत्रियों से बैठक कर रहे थे.. तो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपना हिस्सा लाइव प्रसारित करवा दिया ... पीएम मोदी ने मीटिंग के दौरान इस पर अपनी नाराजगी जता दी और केजरीवाल से कहा कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था.. प्रोटोकॉल ऐसा नहीं कहता.. केजरीवाल ने उसपर खेद जताया.. लेकिन दिल्ली सीएम ऑफिस ने फौरन बाद कहा कि मीटिंग का प्रसारण लाइव नहीं हो सकता, इस बारे में उनके पास कोई जानकारी नहीं थी.. इसे लेकर पिछले कुछ घंटों से सियासी सरगर्मी तेज है.