Kejriwal मंत्रिमंडल में मंत्री रिपीट होंगे...वही सात फिर लेंगे शपथ ! | Master Stroke
ABP News Bureau | 12 Feb 2020 10:40 PM (IST)

अरविंद केजरीवाल ने भले ही पूरी चुनावी कैंपेंनिंग में बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कोई बड़े हमले ना किए हों. लेकिन इस बात की पूरी संभावना थी कि अपने शपथ ग्रहण में वो मोदी विरोधी मोर्चे को दिल्ली में जमा कर लेंगे. देश में विपक्ष के संकट में अरविंद केजरीवाल एक विकल्प हो सकते हैं और इस संभावना पर वो खुद भी विचार कर रहे होंगे. लेकिन ऐसा नहीं होगा, क्योंकि सूत्रों से पता चला है कि किसी भी बाहरी नेता को शपथ ग्रहण में नहीं बुलाया जाएगा.